{"_id":"627c04519a37382e285a2400","slug":"wlterganj-sho-line-hajir-basti-news-gkp4365330110","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष वाल्टरगंज लाइन हाजिर,योगेश को प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज लाइन हाजिर,योगेश को प्रभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज लाइन हाजिर, योगेश को प्रभार
बस्ती। कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने छह निरीक्षक व चार उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह को लाइन हाजिर करते हुए उनकी जगह एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी योगेश सिंह को वाल्टरगंज का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।
पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने एसएसआई सोनहा अरविन्द मौर्या को उसी थाने में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध के पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि पुलिस लाइंस से निरीक्षक राजकुमार पांडेय व पसारा सेल में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी को अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। जबकि हाल में छावनी थानाध्यक्ष पद से हटराए गए एसआई रोहित उपाध्याय को प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम बनाया गया है। इसी क्रम में एसआई निधी यादव महिला थाना को प्रभारी चौकी रोडवेज बनाया गया है। एसआई चन्द्रकांत पांडेय को अपराध शाखा से थाना लालगंज, निरीक्षक अनीता यादव को थाना हर्रैया में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध और एसआई पवन कुमार मौर्या प्रभारी चौकी टिनिच थाना गौर से स्थानांतरण उनकी पारिवारिक समस्याओं के कारण निरस्त कर दिया गया है।