{"_id":"635434d3599d3e2e3d5aa7f4","slug":"without-going-to-the-spot-the-lekhpal-put-up-the-disposal-report-basti-news-gkp45499131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर गए बिना लेखपाल ने लगा दी निस्तारण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर गए बिना लेखपाल ने लगा दी निस्तारण की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर गए बिना लेखपाल ने लगा दी निस्तारण की रिपोर्ट
बस्ती। थाना समाधान दिवस के निस्तारण की रिपोर्ट के बाद भी मामले आ रहे हैं। इसकी पोल डीएम प्रियंका निरंजन के सामने खुल गई। थाना समाधान दिवस में पहुंची डीएम ने दो मामलों का परीक्षण किया तो एक मामले में तो पारिवारिक विवाद निकल कर सामने आया, जबकि दूसरे में लेखपाल व पुलिस की लापरवाही सामने आई। इस पर डीएम ने लेखपाल को मौके पर जाकर निस्तारण करने व फोटो सहित आख्या देने के निर्देश दिए।
वाल्टरगंज थाने पर समाधान दिवस पर लोग जुटे थे। उसी बीच डीएम अचानक पहुंच गईं। कई फरियादियों से उन्होंने खुद बातचीत की। उसके बाद शिकायतकर्ता राममिलन तथा राजेंद्र से फोन पर उनकी शिकायतों के निस्तारण का सत्यापन किया। राममिलन ने बताया कि उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए कोई लेखपाल उनके पास नहीं पहुंचा, जबकि हल्के के लेखपाल ने निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी है। राजेंद्र का विवाद पारिवारिक होने पर न्यायालय में वाद दायर की श्रेणी में बताया।
थाना दिवस पर पहुंची डीएम ने लक्ष्मी पूजा की परंपरागत मूर्तियों की स्थापना के निर्देश दिए। त्योहार रजिस्टर जांची। कहा कि अब तक जो भी मूर्तियां स्थापित होती आई हैं, उनके अलावा केवल मनौती आदि में ही एक वर्ष मूर्ति स्थापना की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने अपराध रजिस्टर में एनएसए, गोवध, आबकारी, गुंडा एक्ट जैसे गंभीर अपराधों का विवरण भी दर्ज करने के निर्देश दिए। समीक्षा में मिला कि वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत लेखपालों की सूची अभी तैयार नहीं है। निर्देश दिए कि थाने के अंतर्गत लेखपालों की सूची 15 दिन में तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने हल्के के सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। डीएम ने अस्थायी अवैध कब्जा तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। थानेदार ने पिछले सप्ताह के मामलों का ब्योरा प्रस्तुत किया।