{"_id":"5c324ecebdec2256a104f06f","slug":"wisdom-purification-yagna-done-for-old-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
Mon, 07 Jan 2019 12:24 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने रविवार को बीएसए कार्यालय परिसर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए ईश्वर से केंद्र व प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक देश में कई विधान नहीं होना चाहिए। जब निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को मात्र पांच वर्ष के कार्यकाल में पेंशन मिलता है तो शिक्षकों, राज्य कर्मचारियों को क्यों नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन नीति बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि शिक्षक, कर्मचारी, रसोईया आठ व नौ जनवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल होंगे। इस दौरान शिव कुमार तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल, महेश कुमार, इंद्रसेन मिश्र, बब्बन पांडेय, प्रकाश चंद्र शुुक्ल, चंद्रभान चौरसिया, अंगद पांडेय, सूर्य प्रकाश शुक्ल, चंद्रशेखर पांडेय, रमेश चंद्र चौधरी, तरुण कुमार, रमेश कुमार विश्वकर्मा, लालजी वर्मा, विजय वर्मा, त्रिलोकीनाथ, शमशुल हुदा, वेद प्रकाश, दिनेश वर्मा, अब्दुल कलीम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।