फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Stay away from unknown links and APK files; vigilance will protect you from cyber fraud.

Basti News: अनजान लिंक और एपीके फाइल से रहें दूर, साइबर ठगी से बचाएगी सतर्कता

Sat, 24 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Stay away from unknown links and APK files; vigilance will protect you from cyber fraud.
गोरखपुर। अनजान लिंक पर क्लिक करना और अज्ञात स्रोत से एपीके फाइल डाउनलोड करना साइबर ठगी का कारण बन सकता है। साइबर अपराधी अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन के दौरान सतर्कता, गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और डिजिटल माध्यमों का सावधानी से इस्तेमाल ही बचाव का प्रमुख उपाय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के समापन पर विशेषज्ञों ने यह सलाह दी। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर (सीएफआरसी) और उत्तर प्रदेश पुलिस, गोरखपुर जोन के संयुक्त तत्वावधान में 21 से 23 अक्तूबर तक आयोजित कार्यक्रम में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने डिजिटल अरेस्ट, एआई आधारित धोखाधड़ी, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, सोशल मीडिया अपराध, पहचान की चोरी और ऑनलाइन वित्तीय ठगी के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित करने के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति को बैंक खाते, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी उपलब्ध नहीं करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन सत्र में वक्ताओं ने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक डिजिटल उपयोगकर्ता को सतर्क रहना चाहिए और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी परिवार व समाज के अन्य लोगों तक पहुंचानी चाहिए।

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. विमल कुमार और डॉ. बीके शर्मा ने कहा कि तेजी से बदलते डिजिटल परिवेश में साइबर खतरों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। कार्यक्रम से प्रतिभागियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल शोषण से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed