फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PET will be conducted at 34 centres, with 78,000 candidates participating.

Basti News: 34 केंद्रों पर होगी पीईटी, 78 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिलट

Sat, 24 Oct 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
PET will be conducted at 34 centres, with 78,000 candidates participating.
बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 34 परीक्षा केंद्रों पर 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें करीब 78 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने तैनात अधिकारियों को परीक्षा से पहले अपने-अपने केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित कर जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लेने और आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय स्थिति सामने आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां अंतिम चरण में हैं। केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं, एडीएम एवं नोडल अधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं।

पहले से लगे कैमरों में खराबी मिलने पर उन्हें ठीक कराया जा रहा है, ताकि परीक्षा की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ ईयरफोन, पेजर और सामान्य कैलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed