फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Rape of a mentally disabled young woman; FIR registered

Basti News: मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 24 Oct 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Rape of a mentally disabled young woman; FIR registered
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय मानसिक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। पीड़िता के पिता ने 50 वर्षीय रामवृक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के मुताबिक, करीब छह माह पहले आरोपी उनकी बेटी को अकेली देखकर घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर चुप करा दिया था। इधर, युवती के स्वास्थ्य में बदलाव दिखाई देने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। पीड़िता के पिता के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्य भी अस्वस्थ हैं, जबकि उनका छोटा बेटा रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed