{"_id":"0779fe7a9bbc450b26115a628cdccb11","slug":"winnwer-team-welcomed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता बनकर लौटी बालिका हैंडबाल टीम का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता बनकर लौटी बालिका हैंडबाल टीम का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बाराबंकी में 6-9 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ और खेल
विज्ञापन
निदेशालय की ओर से आयोजित राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में
बस्ती की टीम विजेता बनकर लौटी है। गुरुवार को स्टेडियम में विजेता टीम का
स्वागत किया गया।
डीएम अनिल कुमार दमेले ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ी निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि फाइनल में बस्ती की टीम ने गोरखपुर को 14-12 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया है।
कहा कि टीम की कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी हैं। बताया कि पिछले साल भी बस्ती की टीम इस प्रतियोगिता को जीत चुकी है। हैंडबाल संघ के सचिव अजय श्रीवास्तव ने भी विजेता टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
इस मौके पर टीम की कप्तान अंकिता शर्मा, शताक्षी पाल, नाहिद तसमीन, मुस्कान गौतम, दिव्यांशी शुक्ला, रक्शा नूरी, कनीज फातिमा, सोनल त्रिपाठी, लक्ष्मी पासवान, राधना भाष्कर, कविता चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।