{"_id":"68b4aba2679fc992ff01163e","slug":"winners-of-sunday-on-cycle-run-were-honored-basti-news-c-207-1-bst1005-142972-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संडे ऑन साइकिल रन के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संडे ऑन साइकिल रन के विजेताओं को किया सम्मानित
Mon, 01 Sep 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती स्टेडियम से संडे ऑन साइकिल रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिली
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खिलाड़ियों के बीच संडे ऑन साइकिल रन का आयोजन किया गया। साइकिल रन में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विजेता को सम्मानित किया गया।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में खेल विभाग की ओर से स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को संडे ऑन साइकिल रन के साथ समापन हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31 अगस्त तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रिया-कलापों के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल रन का आयोजन प्रातः छह बजे स्टेडियम के गेट नं.-01 से किया गया।
शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्टेडियम के सभी खेलों के खिलाडियों एवं प्रातः स्वास्थ्य लाभ लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। साइकिल रैली स्टेडियम गेट नं.-01 से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक से जिलाधिकारी आवास होते हुए सिविल लाइन चौराहे से बाएं मुड़कर केडीसी होते हुए कंपनीबाग चौराहा से वी-मार्ट से बाएं मुड़कर तहसील के सामने स्टेडियम गेट पर समाप्त हुई। क्रीड़ाधिकारी ने खिलाड़ियों एवं स्वास्थ्य लाभ लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों का आभार जताया। उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद जायसवाल, कोच विकास सोनकर आदि मौजूद रहे।