फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Will teach alphabet knowledge from cartoon characters, identify fruits and flowers from Big Book

Basti News: कार्टून पात्रों से कराएंगे अक्षर ज्ञान, बिग बुक से फल-फूल की पहचान

Sun, 09 Feb 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Will teach alphabet knowledge from cartoon characters, identify fruits and flowers from Big Book
जिले में 2071 प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को मानसिक रूप से पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के लिए मनोरंजक गतिविधियां होंगी। अंकों व अक्षरों का ज्ञान उन्हें खेल-खेल में सिखाया जाएगा। चार्ट और कैलेंडर की मदद से उनके समझने की क्षमता को बेहतर किया जाएगा।
जिले में 2071 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए शासन तमाम प्रयास कर रहा है। अब प्री कक्षा से कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों को मानसिक रूप से पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए मनोरंजक गतिविधियां कराकर शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद बच्चे कक्षा एक के पाठ्यक्रम को पढ़ेंगे। यह प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शैक्षिक सत्र से की जाएगी। नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुआत विद्या प्रवेश कार्यक्रम से होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले बच्चों में समझने की क्षमता बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
अभिभावक डेस्क से मिलेगी योजनाओं की जानकारी

बीएसए के अनुसार, सभी स्कूलों में अभिभावक डेस्क बनाया जाएगा। इसके जरिये सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। समग्र शिक्षा योजना, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी जाएगी। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के बारे अभिभावकों को बताया जाएगा। अभिभावकों की ओर से यदि कोई शिकायत की जाती है तो उसका रिकॉर्ड सुरक्षित करने के लिए रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed