फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Will send notice to home for house and water tax, effort to complete recovery by March

Basti News: गृह और जलकर के लिए घर भेजेंगे नोटिस मार्च तक वसूली पूरी करने की कवायद

Wed, 01 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Will send notice to home for house and water tax, effort to complete recovery by March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गृहकर और जलकर के लिए अब घर-घर नोटिस पहुंचेगा। नगर पालिका प्रशासन ने राजस्व वसूली के लक्ष्य प्राप्ति के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दिया है।
मार्च तक शहरवासियों से समस्त बकाया वसूलने की योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए पांच हजार से एक लाख रुपये तक बकाया वाले 600 उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं।
नगर पालिका परिषद का कर वसूली का वार्षिक लक्ष्य 2.38 करोड़ रुपये है। यह तभी पूरा होगा जब प्रतिमाह 19 से 20 लाख की औसत वसूली हो। मगर, गृह और जलकर की वसूली नियमित नहीं हो पाती है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन महीने और शेष हैं। इधर, राजस्व बढ़ाने का दबाव भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

पालिका के पास आमदनी का कोई अन्य विशेष स्रोत भी नहीं है। शासन से बजट भी कम मिल रहा है। सफाई व्यवस्था एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान में बोर्ड फंड का ही सहारा है। इसीलिए पालिका ने बकाया गृहकर और जलकर वसूलने में तेजी बरतना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर उनके घर नोटिस भेजे जाने की तैयारी है। शहर में गृह और जलकर के 20 हजार उपभोक्ता हैं। प्रत्येक उपभोक्ता से बकाया कर वसूलने की योजना बनाई गई है। नगर पालिका के कर्मचारी खुद वसूली के लिए उपभोक्ताओं से संपर्क साधेंगे।

कर निर्धारण अधिकारी उदयभान ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से बकाया कर मार्च तक वसूल कर लिया जाएगा। प्रयास है कि इस बार लक्ष्य से अधिक वसूली की जाए। इसके लिए 25 वार्डों को सेक्टर में विभक्त कर कर्मचारी लगाए जाएंगे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed