फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   will not be able to give training without permission

बिना अनुमति स्टेडियम में नहीं दे पाएंगे प्रशिक्षण

Sat, 17 Oct 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
will not be able to give training without permission
बिना अनुमति स्टेडियम में नहीं दे पाएंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन

स्टेडियम में अवैध प्रशिक्षण पर प्रशासन गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्टेडियम में युवाओं को अवैध रूप से प्रशिक्षण देने का मामला छह अक्तूबर को पहली बार प्रकाश में आया था। इसके बाद खेल विभाग ने तत्काल मामले की जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन को दी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिना अनुमति प्रशिक्षण देने और लेने पर रोक लगा दी।
छह अक्तूबर की भोर में लगभग साढ़े चार बजे स्टेडियम गेट पर करीब 150 युवा पहुंचे। वे गार्ड पर गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। गार्ड ने गेट नहीं खोलकर मामले की जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा को दी। मौके पर पहुंचे आरएसओ ने युवाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे सुरक्षा व सैनिक एकेडमी में पुलिस और सेना में भर्ती होने का प्रशिक्षण लेते हैं और एकेडमी की ओर से स्टेडियम में शारीरिक प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। आरएसओ संजय शर्मा बताते हैं स्टेडियम का उपयोग निजी एकेडमी अपने लाभ के लिए तभी कर सकती हैं जब बकायदा अनुमति ली गई हो।
विज्ञापन

अचानक से स्टेडियम में इतनी भीड़ देखकर कर्मचारी भी डर गए। प्रशिक्षुओं के माध्यम से एकेडमी संचालकों को खेल विभाग बुलाया गया और उनसे स्टेडियम में प्रशिक्षण एकेडमी चलाने का अनुमति पत्र मांगा गया, लेकिन वे दिखा नहीं सके। ऐसे में पूरे मामले को डीएम के समक्ष रखा गया। आरएसओ ने बताया कि प्रशासन की ओर से कहा गया कि शासकीय जमीन का उपयोग एकेडमी चलाने के लिए नहीं किया जा सकता। दोबारा ऐसे करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed