फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Will make children healthy... Nutrition garden will be developed in schools

Basti News: बच्चों को बनाएंगे सेहतमंद...स्कूलों में विकसित होगा न्यूट्रीशन गार्डन

Fri, 09 Jan 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Will make children healthy... Nutrition garden will be developed in schools
बस्ती। पीएम पोषण योजना के तहत सभी विद्यालयों में स्कूल न्यूट्रीशन गार्डन (एसएनजी) विकसित किए जाएंगे। इसके जरिये बच्चों को मध्याह्न भोजन में पोषण युक्त हरी ताजी सब्जियां परोसी जाएंगी। इससे बच्चे सेहतमंद रहेंगे। इस व्यवस्था को व्यवहार रूप देने के लिए शासन ने प्रस्तावित स्कूलों में धन भी मुहैया करा दिया है। जिन स्कूलों के पास परिसर है वहां किचन गार्डेन के लिए पांच हजार रुपये भेजा गया है। जिन स्कूलों में परिसर नहीं है वहां गमले में किचन गार्डेन विकसित किए जाने के लिए दो हजार रुपये दिया गया है।
विज्ञापन

शासन से बजट उपलब्ध होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में किचन गार्डन विकसित करने के लिए सक्रिय हो गया है। बीएसए अनूप तिवारी ने प्रस्तावित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि हर हाल में इसकी स्थापना होनी चाहिए। जिले में परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों की संख्या 2230 है। इसमें 1491 स्कूलों में किचन गार्डेन विकसित बताया जा रहा है। जबकि 739 विद्यालयों में धन मुहैया न होने के कारण यह विकसित नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

शासन स्तर से इन स्कूलों के लिए धन मुहैया करा दिया गया है। परिसर वाले 87 स्कूलों में प्रति स्कूल पांच हजार के हिसाब से चार लाख 35 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि 499 परिषदीय विद्यालयों में जगह की कमी होने के नाते गमले में किचन गार्डेन विकसित किया जाना है। इसके लिए प्रति विद्यालय दो हजार रुपये के हिसाब से 9 लाख 98 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। 153 सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी यह व्यवस्था बनाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
ऐसे विकसित होगा किचन गार्डन

परिषदीय/राजकीय विद्यालयों में पौली/ ग्रो बैग, मटके, बोरे, जूट के थैले, क्यारी एवं गमलों में छोटे आकार के किचन गार्डेन विकसित किए जाने हैं। अतिरिक्त विकल्प के रूप में विद्यालय की दीवार के सहारे बेल वाली मौसमी सब्जियां लौकी, तोरई आदि तथा छत या बरामदे में उगाए जाएंगे। गमलों में मौसमी सब्जियां टमाटर, हरी मिर्च, धनियां, भिंडी, बैंगन आदि के पौधे उगाने के निर्देश मिले हैं। जिसका उपयोग मध्याह्न भोजन में करते हुए बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराए जाएंगे।

कोट

प्रस्तावित सभी स्कूलों में किचन गार्डन के लिए धन मुहैया करा दिया गया है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि मौसमी सब्जियों को उगाने के इंतजाम किए जाए। निरीक्षण करके इसका अवलोकन भी किया जाएगा।
-अनूप तिवारी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed