{"_id":"6acff05cbf2964b67503451f","slug":"wife-riding-motorcycle-dies-after-being-hit-by-truck-husband-injured-basti-news-c-207-1-bst1014-169419-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर नरखोरिया पड़ाव के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहे उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
सिद्धार्थनगर के भवानीगंज क्षेत्र के केवटली नानकार निवासी अनिल चौधरी (24) बाइक पर अपनी पत्नी शालू चौधरी (22) को बैठाकर रुधौली के चोंगरी स्थित अपनी ससुराल से वापस आ रहे थे। सुबह करीब 11:40 बजे नरखोरिया के पास पर पटरी पर उतरी बाइक चढ़ाते समय ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से पीछे बैठी शालू गिरकर घायल हो गईं। सिर में आई गंभीर चोटों की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद बसपा नेता मो. खालिक उर्फ बीलेंद्र चौधरी ने उन्हें निजी वाहन से सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के मुताबिक, अनिल के पेट और कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। असनहरा चौकी इंचार्ज जीतेंद्र यादव ने शव और वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
इनसेट
तीन वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह
परिजन ने बताया कि अनिल और शालू का तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। अभी उनके कोई संतान नहीं थी। अनिल कुछ दिन पहले ही मुंबई से आया था। इसीलिए वह शालू को उसके मायके घुमाने ले गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में हादसे हो गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।