फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   wife,husband

दूर हुए गिले-शिकवे, पति संग लौटी विवाहिता

Sun, 10 Oct 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
wife,husband
दूर हुए गिले-शिकवे, पति संग लौटी विवाहिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कमठहिया के दहेज उत्पीड़न के मामले में रविवार को समझाने पर पति-पत्नी साथ रहने को राजी हो गए। इस मामले मेें पांच अक्टूबर को पत्नी ने तहरीर देकर सास, ससुर व पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व तलाक देकर घर से निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था।

रविवार को पति पत्नी के माता पिता ग्राम प्रधान शिव श्याम चौधरी के साथ थाने पहुंचे। दोनों पक्षों ने मुकदमा वापस लेने का आग्रह किया। थाना प्रभारी नगर बाबू लाल का कहना है कि दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों के मौजूदगी में पति पत्नी एक दूसरे को मिठाई खिलाई और साथ रहने को राजी हुए। मुकदमा दर्ज कराने वाली शब्बू के पति शाहिल पुत्र जब्बार निवासी कमठहिया व उनके परिवार के लोग थाने अपने साथ ले गये। पांच अक्टूबर को शब्बू पुत्री स्व. कोदई निवासी मीरापुर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ने नगर थाना पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के कुछ वर्ष बाद से ही हमें दहेज के लिए सास किताबुल,जेठानी रुखसाना, जेठ इसराइल, व ससुर जब्बार प्रताड़ित करने लगे थे। तीन अक्तूबर को पति साहिल ने घर से निकाल दिया। इसके बाद पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर पति,सास, ससुर, जेठानी पर दहेज उत्पीड़न, घर से निकालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एसएचओ ने बताया कि दोनों पक्षों के समझौते के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed