फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   wife

ससुराल पहुंचा युवक, बोला, मेरी पत्नी ढूंढकर लाओ

Mon, 21 Sep 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
wife
ससुराल पहुंचा युवक, बोला, मेरी पत्नी ढूंढकर लाओ
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने में युवक ने दी गुमशुदगी की तहरीर
एक वर्ष पहले दुबौलिया क्षेत्र में हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो।
महराजगंज (बस्ती)। पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने की सूचना पर पति आपा खो बैठा। वह ससुराल जा पहुंचा। ससुराल वालों से कहा कि जबतक वे लोग उसकी पत्नी को ढूंढकर नहीं लाएंगे, वह दरवाजे से नहीं हटेगा। उसे शक है कि उसकी पत्नी को ससुरालों ने गायब करा दिया है। उसने कप्तानगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी दी है। एसओ विकास यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

करीब एक वर्ष पहले कप्तानगंज थाना क्षेत्र के युवक की शादी दुबौलिया क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। एक सप्ताह बाद से ही पति-पत्नी के संबंधों में खटास आ गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर रिश्ता कायम रखने की कोशिश की। 18 सितंबर की रात 10 बजे विवाहिता अचानक घर से लापता हो गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ देखी गई है। इस पर पति दुबौलिया थाना क्षेत्र अपनी ससुराल पहुंच गया। उसने ससुराल वालों से कहा कि जबतक उसकी पत्नी को ढूंढकर नहीं लाओगे, तब तक वह दरवाजे से नहीं हटेगा। विवाहिता के मायके और ससुराल दोनों ओर के लोग परेशान हैं। पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed