फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wielding weapons in a bid to flaunt clout, they brought trouble upon their families.

Basti News: भाैकाल की चाहत में थामे असलहे, परिवार की बढ़ाई मुसीबत

Sun, 12 Jul 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Wielding weapons in a bid to flaunt clout, they brought trouble upon their families.
बस्ती। भाैकाल की चाहत में नई उम्र के लड़के असलहे थाम रहे हैं। शहर में फिल्मी स्टाइल लकदक कपड़ों से लैस होकर बाइक पर तीन दोस्तों के साथ घूमना नई उम्र के शोहदों का शौक बन गया है। ऐसे युवा परिवार की मुसीबत बढ़ा रहें हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के मड़वागनर टोल प्लाजा के पास असलहा, सुतली बम, लाठी-डंडों के साथ मौजूद 25 से 30 युवकों की दास्तां इससे मिलती जुलती है। इसमें शामिल अधिकतर युवक शहर के अच्छे भले घरों के हैं। दो-तीन को छोड़ दें तो अधिकांश शोहदों का कोई आपराधिक पृष्ठभूमि भी नहीं है। मगर गलत आदतों के चलते इनकी राह अलग हो गई। परिवार को भी इनके करतूत की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जब पुलिस की दबिश शुरू हुई तो इन शोहदों के परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है। बता दें कि मड़वानगर टोल प्लाजा पर काफी संख्या मनबढ़ युवकों के एकत्र होने की सूचना पुलिस अधिकारियों को काफी दिनों से मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवकों में भगदड़ मच गई। बाइक पर सवार होकर युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाया तो हाईवे पर कुछ युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। इसमें तीन युवकों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास दो असलहे, तीन कारतूस, एक सुतली बम और एक बाइक बरामद हुई।

गिरफ्तार दो युवक का आपराधिक इतिहास मिला। उन्होंने साथ में मौजूद नौ अन्य लड़कों का नाम भी कबूला है। पुलिस ने कुल 12 युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार तीनों आरोपी युवक शुक्रवार को ही जेल जा चुके हैं, अन्य की तलाश में पुलिस सघनछापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed