{"_id":"68ffd4ecc6c95edcba06a2b8","slug":"when-we-returned-from-amhat-ghat-there-was-a-traffic-jam-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146564-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अमहट घाट से लौटे तो लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अमहट घाट से लौटे तो लग गया जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के अमहट घाट पर सोमवार की शाम को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालु लौटे तो सड़क पर चलने की जगह नहीं बचा थी। सबसे ज्यादा दिक्कत अटल प्रेक्षागृह मोड़ तक हुई। आचार्य शुक्ल तिराहे और न्याय मार्ग के मोड़ पर आकर लोगों को थोड़ी राहत मिली।
उधर, डायवर्जन की वजह से वाहनों को अमहट की तरफ से रोका जा रहा था। इसलिए शहर से बाहर जाने वालों को वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ा, जिससे पुराना डाकखाना के पास फोरलेन तक जाने वाली सड़क पर कई बार जाम लगा।
असल में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के समय अमहट घाट की तरफ वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया गया था, जिसके बाद से शास्त्री चौक से अमहट की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया गया। सिर्फ छठ पूजा के लिए जाने वाले लोगों को ही उधर वाहन लेकर जाने की अनुमति रही। उन वाहनों काे भी पुलिस अधीक्षक आवास के पास बनाई गई पार्किंग में खड़ा करा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि सिविल लाइंस शिवमंदिर, प्रताप चौक व कबीर तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को सर्किट हाउस की पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। इसी तरह कलवारी नगर हाईवे की तरफ से आने वाले वाहनों को अमहट पुल से पहले सरमाउंट स्कूल परिसर में खड़ा कराने की व्यवस्था बनाई गई है।