फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   When the son got angry, the wife hit him on the head

Basti News: बेटे पर भड़का तो पत्नी ने सिर पर डंडे से मारा, मौत

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
When the son got angry, the wife hit him on the head
आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुंबई में राजगीर का काम करता था राजाराम
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। शराब के नशे में पिता अपने बेटे को डंडा लेकर मारने दौड़ा तो पत्नी बीच-बचाव में आ गई। इस पर वह पत्नी से उलझ गया। पत्नी ने पति से डंडा छीनकर सिर पर मार दिया, जिससे पति की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की है। रुधौली थाना क्षेत्र के छितही प्रहलाद के पुरवा मूड़ाडीहा जप्ती निवासी बेलास ने बताया कि उनका बेटा राजाराम (30) मुंबई में राजगीर का काम करता था। 10 दिन पहले गांव आया था। पिता बेलास के मुताबिक शुक्रवार सुबह राजाराम शराब के नशे में घर आया और बड़े बेटे साेनू को अपशब्द कहने लगा। इसके बाद डंडा लेकर उसे मारने दौड़ा। बीच-बचाव के लिए राजाराम की पत्नी रेशमा आ गई। गुस्से में रेशमा ने राजाराम के हाथ से डंडा छीन लिया और उसके सिर पर मार दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सिर पर गंभीर चोट लगने से राजाराम जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ राजाराम को परिवार के लोग स्थानीय चिकित्सालय ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राजाराम के दो बेटे और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed