फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Land mafia demolished 65 years old Shriram temple in greed of land

Basti News: जमीन की लालच में भू-माफिया ने ढहा दिया 65 वर्ष पुराना श्रीराम मंदिर

Fri, 09 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Land mafia demolished 65 years old Shriram temple in greed of land
पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तोड़कर किया जा रहा निर्माण।
बस्ती। शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र पांडेय बाजार के बांसी रोड पर स्थित करीब 65 वर्ष पुराना मंदिर भू-माफिया ने ढहा दिया। जमीन के लालच में हुए इस मामले को लेकर मंदिर ट्रस्ट के सर्वाकार पद्यमावती ने आवाज उठाई तो विश्व हिंदू महासंघ ने इनके स्वर में स्वर मिला दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मंदिर ढहाने, अष्टधातु की प्रतिमाएं चोरी करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्रवाई में देरी होते देख विश्व हिंदू महासंघ आरपार की लड़ाई के लिए मैैदान में आ गया है। बृहस्पतिवार को संगठन ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण मंदिर की सर्वाकार पद्मावती देवी के पति के पिता मुन्नी लाल जायसवाल ने करीब 65 वर्ष पूर्व कराई थी। सर्वाकार ने आरोप लगाया कि इस मंदिर पर भू-माफिया मंयक, अशोक सिंह व सुनील जायसवाल की नजर थी। यहां की बेशकीमती जमीन को इन लोगों ने बेचने की नीयत से धमकाना शुरू किया, मगर जब बात नहीं बनी तो 4 जून को दबंगई दिखाते हुए जेसीबी लगाकर मंदिर को तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने के बाद सर्वाकार के पुत्र आंजनेय जायसवाल पहुंचे तो इन लोगों ने उसे डरा-धमका कर भगा दिया। मामला थाने पहुंचा तो वहां पुलिस ने भी इससे अनभिज्ञता जताते हुए किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इधर मंदिर ध्वस्त करने के बाद इन लोगों ने मंदिर की बेशकीमती अष्टधातु की श्रीराम जानकी, मां दुर्गा व भगवान शंकर की मूर्ति गायब कर दी। सर्वाकार ने कहा कि मामले को प्रशासन के कानों तक पहुंचाया गया तब पुलिस की नींद टूटी और तत्काल मुकदमा दर्ज हुआ, मगर भू-माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि योगी सरकार वर्तमान में राम मंदिर का भव्य निर्माण करवा रही है तथा मंदिरों और हिन्दुत्व की धरोहरों की पूर्ण सुरक्षा और सुंदरीकरण किया जा रहा है। ऐसे में इस सरकार मेंं मंदिर गिराने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। कहा कि इसकी पूरी नैतिक जिम्मेदारी स्वयं जिला प्रशासन की होनी चाहिए। यदि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होती है तथा एक सप्ताह के भीतर मंदिर निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है तो विश्व हिन्दू महासंघ संगठन एक वृहद आंदोलन करेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आयुक्त को संबोधित ज्ञापन सौंपा
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पांडेय बाजार बासी रोड पर श्रीराम जानकी, लक्ष्मण जी, मां दुर्गा एवं शंकरजी के अष्टधातु की कीमती मूर्तियों को उठाकर ले जाने और मंदिर को जेसीबी से ध्वस्त कर किए जाने का मामला गरम हो गया है। बृहस्पतिवार को विश्व हिन्दू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह के निर्देश पर जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ल और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिमाओं को फिर से स्थापित कराने की मांग की।

पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तोड़कर किया जा रहा निर्माण।

पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तोड़कर किया जा रहा निर्माण।

पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तोड़कर किया जा रहा निर्माण।

पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तोड़कर किया जा रहा निर्माण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed