{"_id":"656f6f02b8811c9c270e8a64","slug":"west-bengal-artisan-absconds-with-businessmans-gold-jewelery-basti-news-c-207-1-sgkp1002-7952-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: व्यापारी का सोने का जेवर लेकर पश्चिम बंगाल का कारीगर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: व्यापारी का सोने का जेवर लेकर पश्चिम बंगाल का कारीगर फरार
Wed, 06 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पश्चिम बंगाल के व्यापारी का 190 ग्राम सोने के 63 जेवर उसका कारीगर लेकर फरार हो गया। पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले कारीगर को जेवर सफाई के लिए दिए गए थे। तमाम प्रयास के बावजूद कारीगर नहीं मिला तो व्यापारी ने पुरानी बस्ती थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के डेंगा निवासी अब्बू लाल मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह वर्ष 1993 से मोहल्ला राजा मैदान थाना पुरानी बस्ती में मकान बनवा कर रहता है, जहां सोने के जेवर की सफाई व छिलाई का कार्य करता है। उसी के जिले के हरिफल थाना क्षेत्र के गोपाल प्रसाद पुर निवासी एसके मफिजुल को उसने दुकान पर कारीगर के तौर पर रखा था। 25 सितंबर को बब्लू सोनी ने 190 ग्राम सोने का जेवर छिलाई के लिए दिया था, जिसे उसी दिन मफिजुल को छिलाई के लिए दे दिया और मार्केट चला गया।
अब्बू मलिक के अनुसार जब मार्केट से वापस आया तो एसके मफिजुल नहीं मिला और सोने के जेवर भी नहीं थे। उसके मोबाइल फोन नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो स्वीच ऑफ मिला। उसके गांव जाकर घर वालों से संंपर्क किया तो उसके पिता जलाल ने बताया कि 10 दिन का टाइम दे दीजिए, मेरी बात हुई है मैं जेवर दिलवा दूंगा। अब आनाकानी कर रहे हैं। एसओ महेश सिंह ने बताया कि एसके मफिजुल के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।