{"_id":"6883e042439fc050580c3dc8","slug":"welcome-to-the-newcomers-farewell-to-the-final-year-students-basti-news-c-207-1-bst1004-140782-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवागत का स्वागत, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवागत का स्वागत, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी विदाई
Sat, 26 Jul 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बभनान। आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के नए सत्र के शुभारंभ पर नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कॉलेज के सांस्कृतिक क्लब की ओर से संगीत, नृत्य, फैशन शो और कविता पाठ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और नवागंतुकों के लिए इस नई यात्रा को आत्मविकास का अवसर बताया। कहा कि फेयरवेल प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं भविष्य के लिए प्रेरणा बनें।
दृष्टि मोदी, प्राची सिंह, पारुल पाठक, श्वेता पाठक, आराध्या मिश्रा, खुशी दुबे, अभय प्रताप ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन को यादगार बनाया। डिप्लोमा समन्वयक डॉ. अखिलेश्वर शुक्ल, डॉ. श्रवण कुमार शुक्ल, विक्रम पांडेय, डॉ. आनंद प्रकाश एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों डॉ. विभा शुक्ला, डॉ. स्मिता पांडेय, डॉ. राम विशुन, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. प्रदीप पांडेय एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. त्रिपुरारी मिश्र, डॉ. हनुमान शरण, डॉ. अनिल उपाध्याय, डॉ. उमाशंकर सोनी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक क्लब के संयोजक डॉ. आलोक त्रिपाठी एवं सह समन्वयक सुनील कुमार ने छात्र सदस्यों के सहयोग की सराहना की।