फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Weighing will start from today at the sugarcane purchasing centers of Babhnan Sugar Mill.

Basti News: आज से शुरू होगा बभनान चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल

Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Weighing will start from today at the sugarcane purchasing centers of Babhnan Sugar Mill.
- शुक्रवार से किसानों को निर्गत हो रही है गन्ना पर्ची एसएमएस
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

गौर। बभनान चीनी मिल में पेराई सत्र 2024-25 का शुभारंभ 21 नवंबर से शुरू हो रहा है, जबकि मंगलवार से गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो जाएगी। इसके लिए गन्ना विभाग व चीनी मिल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गन्ना किसानों को शुक्रवार से पर्ची का एसएमएस उनके मोबाइल पर भेजा जा रहा है।

बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि गोंडा व बस्ती जिला मिलाकर कुल 79 गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जहां किसान अपने गन्ने की तौल करा सकेंगे, जबकि चीनी मिल गेट पर 21 नवंबर से गन्ने की तौल की जाएगी। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों के मोबाइल पर पर्ची का एसएमएस भेजा जा रहा है। एसएमएस मिलने के बाद ही किसान अपने गन्ने की तैयारी शुरू करेंगे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक गन्ना ने बताया कि पहले दिन 40 से 45 क्रय केंद्रों पर ही तौल होने की उम्मीद है। अन्य केंद्रों पर भी एक-दो दिन में व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी। पहले दिन लेबर व गन्ना ढोने वाले वाहनों को लेकर कुछ समस्या आती है, जिसे दूर किया जा रहा है। सहकारी गन्ना विकास समिति गौर के सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 19 नवंबर से शुरू हो रहे गन्ना तौल के लिए समिति ने क्षेत्र में 36 गन्ना किसानों के मोबाइल पर पर्ची के लिए एसएमएस भेजा है, जबकि 20 नवंबर के लिए 144 एसएमएस एवं 21 नवंबर के लिए 336 एसएमएस गन्ना पर्ची के लिए किसानों के मोबाइल पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed