{"_id":"65cfc658b1990b31c80b83ca","slug":"weather-will-change-from-tomorrow-evening-chances-of-rain-on-19th-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111607-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कल शाम से बदलेगा मौसम, 19 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कल शाम से बदलेगा मौसम, 19 को बारिश के आसार
Sat, 17 Feb 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में आए दिन परिवर्तन हो रहा है। बृहस्पतिवार को घने कोहरे के बाद शुक्रवार सुबह हल्की धुंध से हुई। मगर, सुबह आठ बजे सूर्य निकल आए। दिनभर अच्छी धूप रही। अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि पूर्वानुमान के मुताबिक 18 फरवरी की शाम से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ जाएगी। 19 फरवरी को बारिश के आसार दिख रहे हैं।
मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, फरवरी भर मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय रहेगा। हालांकि बारिश के आसार सिर्फ 19 फरवरी को ही दिख रहे हैं। शनिवार की सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। मगर, बारिश की उम्मीद नहीं है।