{"_id":"6414b368c3ede3a9150499b4","slug":"weather-is-disturb-basti-news-c-7-1-88965-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रुधौली के भितेहरा व नगर के अगई भगाड़ में बिजली गिरी, चार मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रुधौली के भितेहरा व नगर के अगई भगाड़ में बिजली गिरी, चार मवेशियों की मौत
Sat, 18 Mar 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
रुधौली के भितेहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से हुई क्षति का निरीक्षण करते तहसीलदार केसरीनाथ त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बृहस्पतिवार रात से मौसम में बदलाव आ गया। पुरवा हवा चलने लगी और बादल घिर आए। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के साथ करीब चार बजे तेज आंधी भी आई। पूरे दिन घने बादल छाए रहे। रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान रुधौली क्षेत्र के भितेहरा, सोनहा के परसा लंगड़ा और नगर थानाक्षेत्र के अगई भगाड़ गांव में बिजली गिरने चार मवेशियों की मौत हो गई।
मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 17 से 20 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना है। इसमें हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही ओले गिरने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- -- --
किसानों के उड़े होश
मौसम के इस तेवर से किसानों के होश उड़ गए हैं। सरसों, गेहूं और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। सरसों की फसल पक कर तैयार है। कुछ किसानों ने इसकी कटाई भी कर ली है, लेकिन अभी मड़ाई नहीं कर पाए हैं। तेज बारिश या ओले गिरे तो अधपकी गेहूं की फसल बर्बाद हो सकती है। बहादुरपुर ब्लाॅक के नरायनपुर के किसान राघवेंद्र, बलवंत यादव, हरीश चौधरी, राम करन आदि ने बताया कि यह मौसम किसानों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
पुरवाई से आम की फसल को फायदा
आम की फसल को इस मौसम का फायदा मिलेगा। खासकर पुरवाई चलने से उसमें परागण की क्रिया तेज होगी और बौर में टिकोरे बनने लगेंगे। इससे पहले लगातार पछुआ हवा चलने के कारण परागण की क्रिया नहीं हो पा रही थी। इसलिए बौर तो पेड़ों में खूब लद गए थे, लेकिन उनमें दाने नहीं बन रहे थे। इससे बागवान मायूूस थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बिजली से तीन मशेशियों की मौत
सोनहा/ नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड निवासी रामधीरज सिंह के पशु बाड़े में बिजली गिरने से एक गाय व दो सांड़ों की मौत हो गई। बादल गरजने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घरों में ही दुबके रहे। थोड़ी देर बाद जब ग्रामीण बाहर निकले तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों से सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया।
वहीं रुधौली थाना क्षेत्र के भितेहरा गांव के एक घर पर बिजली गिरने से घर का छत व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें एक जानवर की मौत हो गई। वहां के तिजसल्लाह व जगदीश के घर पर बिजली गिरी, जिससे बगल में स्थित शौचालय की छत, दीवार और फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इजहारुल्लाह व जगदीश ने बताया कि बिजली पंखे, बोर्ड, मोबाइल जल गया। गनीमत रही कि परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भितेहरा सोचन ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है। तहसीलदार केशरीनंदन त्रिपाठी लेखपाल प्रेमपाल व राजस्व टीम भी क्षति का आंकलन करने पहुंची।
-- -- -- -- -- -- --
तीन घंटे बेहोश रही महिला
सोनहा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लंगड़ा परसा सरैनी पुरवा के नोखई के दरवाजे के सामने बिजली गिरने से छप्पर जल गया। घर पर लगा सोलर पैनल, बैट्री जल गई है। वहीं नगर पंचायत भानपुर के वार्ड नंबर-12 कृष्णानगर के आमा गांव निवासी लीलावती देवी के घर पर बिजली गिरी। वह बरामदे में बैठी थीं। तभी तेज गरज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चिंगारी उनसे थोड़ी दूर पर गिरी। इससे वह तीन घंटे तक बेहोश रहीं।
लीलावती देवी ने बताया कि दोनों पैर काम नहीं कर रहा है, पूरे शरीर में कंपकंपी है। लीलावती देवी के बेटे चंद्र भान ने बताया कि घर की पूरी वायरिंग खराब हो गई और दीवार में दरार पड़ गई है। एसडीएम भानपुर अतुल आनंद ने बताया कि हल्का लेखपाल शंकर को जांच के लिए निर्देश दिया गया है।