{"_id":"68dc31cd13908bee2a04ab53","slug":"weather-hits-fever-and-fungus-patients-queue-up-basti-news-c-207-1-bst1005-144975-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"माैसम की मार : बुखार और फंगस के मरीजों की लग रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माैसम की मार : बुखार और फंगस के मरीजों की लग रही कतार
Wed, 01 Oct 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मौसम के बदले मिजाज से अस्पतालों में बुखार और फंगस के मरीजों की भरमार है। पंजीकरण से लेकर दवा वितरण काउंटर तक पर भीड़ है। अस्पताल ओपीडी और इमर्जेंसी में हर जगह मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। विशेष रूप से बुखार और फंगस के रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
डॉक्टरों ने इसे मौसमी प्रकोप बता रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और बड़े में यह समस्या आ रही है। बताया गया कि दिन में उमस और रात को ठंडक सेहत पर भारी पड़ रही है। सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, और वायरल संक्रमण के कारण मरीजों को जल्दी स्वस्थ होने में दिक्कत हो रही है। वहीं, चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी रोगियों की भीड़ उमड़ रही है।
मंगलवार को जिला अस्पताल में 1036 और जिला महिला अस्पताल में 260 रोगियों ने पंजीकरण कराया। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग में दो सौ मरीज आए।
फिजीशियन डॉ. रामजी सोने परामर्श दे रहे थे। बताया कि वायरल संक्रमण के मरीज अधिक हैं। वहीं, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि फंगस के कई कारण हैं। एलर्जी और पुराने दाद के रोग उभर रहे हैं।
विज्ञापन
परामर्श के अनुसार दवा खाएं।
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. बीएल कन्नौजिया ने बताया कि इस मौसम में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ना सामान्य बात है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और कुशल डॉक्टरों की टीम सुनिश्चित करती है कि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ने कहा कि बच्चों में कोल्ड की समस्या है। इससे बुखार के लक्षण दिख रहे।