फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather forecast

फोटो... 36 घन्टे में मौसम मेहरबान,धान की रोपाई तेज

Tue, 02 Jul 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
weather forecast
फोटो...
विज्ञापन

36 घंटे में मौसम मेहरबान, धान की रोपाई तेज
रुख देख किसानों ने तेज कर दी धान की रोपाई
दिन भर बादलों की जारी रही आवाजाही, घटता बढ़ता रहा तापमान
24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र सघन होने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सुस्त रफ्तार में आगे बढ़ रहा मानसून 36 घंटे में मेहरबान हो सकता है। बादलों से घिरे आसमान का रुख देख किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। उम्मीद है कि रोपाई के बाद झमाझम बारिश होने से उनकी फसल लहलहा उठेगी।
एक दिन पहले की तरह मंगलवार को दिन भर बादलों की आवाजाही जारी रही। इस बीच कभी धूप तो कभी छांव होती रही। इसके चलते बार-बार तापमान घटता बढ़ता रहा। सुबह 32 डिग्री तो दोपहर के वक्त 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। खास बात यह है कि इन दिनों न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर घटकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार सेहत के लिए यह स्थिति नुकसानदेह है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभागाध्यक्ष रहे डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र सघन होने के आसार हैं। इससे बुधवार से शुक्रवार के बीच अच्छी बारिश की उम्मीद है। बुधवार, बृहस्पतिवार को तापमान में दो डिग्री कमी के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम एरिया में एक निम्न दबाव क्षेत्र भी बन रहा है। अगले 24 घंटे में इसके और सघन होने की उम्मीद है। निम्न दबाव क्षेत्र सघन होने से मानसून पांच जुलाई के मध्य दस्तक दे सकता है। यह देख किसानों ने रोपाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

10 जुलाई तक रोपाई का सही समय
कृषि उप निदेशक डॉक्टर संजय कुमार त्रिपाठी के अनुसार मध्य अवधि की प्रजाति के धान की रोपाई 10 जुलाई तक कर देनी चाहिए। इससे पहली बारिश का फायदा किसान को मिल जाता है। उसी बारिश से फसल बिना मुरझाए जड़ पकड़ लेगी। इसके अलावा फसल पकने के लिए भरपूर समय मिल जाएगा। रोपाई में देर करने से उपज और रबी की फसल बुआई के लिए धान के फसल की कटाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed