{"_id":"6578ae51b28cee10b50de2b4","slug":"weather-coldest-day-of-the-seasonminimum-mercury-8-degrees-celsius-basti-news-c-207-1-sgkp1004-8280-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : सीजन का सबसे सर्द दिन... न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : सीजन का सबसे सर्द दिन... न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस
Wed, 13 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बदलते मौसम और लुढ़कते तापमान से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार की रात न्यूनतम पारा आठ डिग्री व अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिनों तक पारा गिरने का सिलसिला चलता रहेगा।
जिले में तापमान में एक हफ्ते से उतार-चढ़ाव जारी है। इसी के साथ न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को हल्के बादल मंडराने और रात में चली पश्चिमी हवा ने गलन बढा दी है। पारा में लगातार क्रमिक रूप से गिरावट दर्ज हो रही है। दिन में बढि़या धूप होने के कारण अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अभी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी।