{"_id":"5c48a949bdec224dab5ff4b9","slug":"weather-change11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लौटी ठंड, 26 को बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लौटी ठंड, 26 को बूंदाबांदी के आसार
Wed, 23 Jan 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बानपुर-देईसाड़ मार्ग पर भरा पानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी सच साबित हुई। मंगलवार की रात में मंडल भर में रुक-रुककर अच्छी बारिश हुई। इससे समूचा वातावरण धुल सा गया। ठंड के सीजन की पहली बारिश से रबी की फसलों में मानो नई जान आ गई हो। इस बीच एक बार फिर ठंड लौट आई। हालांकि, बीच-बीच में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आया। जानकारों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार 24 जनवरी को धूप भले ही निकल गए लेकिन 25 और 26 जनवरी को फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश ह्वेदर एंड क्राफ एडवाइजरी कमेटी के पूर्व सदस्य डॉ. पद्माकर त्रिपाठी का कहना है कि शुक्रवार को दिन का तापमान भी 18 डिग्री तक आ सकता है। इससे ठिठुरन महसूस होती रहेगी। हालांकि, शनिवार को दिन का तापमान फिर से 21 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है मगर न्यूनतम 11 डिग्री पर आ जाएगा। डॉ. त्रिपाठी के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्वेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण संभावना है कि बस्ती, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के तराई व बस्ती-गोरखपुर मंडल में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
पांच दिन का अनुुमानित तापमान
24 जनवरी बृहस्पतिवार अधिकतम 23 न्यूनतम 12
25 जनवरी शुक्रवार अधिकतम 21 न्यूनतम 12
26 जनवरी शनिवार अधिकतम 20 न्यूनतम 08
27 जनवरी रविवार अधिकतम 21 न्यूनतम 08