{"_id":"689654a2bd020602ac0e1db6","slug":"we-will-organize-a-rally-to-make-every-house-tricolor-campaign-a-success-basti-news-c-207-1-bst1004-141659-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निकालेंगे यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए निकालेंगे यात्रा
Sat, 09 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपा ने सभी मंडलों में बैठक की। बैठक में कहा गया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को जोड़ना तथा उनमें देशभक्ति की भावना जागृत करना है।
लालगंज संवाद के अनुसार घर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत गायघाट के कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना ने बताया कि 11 अगस्त को मण्डल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी 12 से 14 अगस्त तक शहीदों के स्मारकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कुदरहा मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि ने की।
कलवारी संवाद के अनुसार कौलेश्वर नाथ मंदिर कलवारी परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव देवा थे। 'तिरंगा यात्रा' में प्रतिभागी सुरक्षा बलों, शहीदों और स्वदेशी रक्षा उपकरणों से संबंधित तख्तियां प्रदर्शित करेंगे। इस अभियान में शहीदों और अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को सम्मानित करना है। स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित स्मारकों पर विशेष सफाई अभियान चलेगा तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के उपलक्ष्य में मौन जुलूस निकाला जाएगा। इस अवसर पर लल्लू गिरी, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह, रमेश पांडेय, दिवाकर विक्रम सिंह, राजेश श्रीवास्तव, स्वामीनाथ गुप्ता, पवन मिश्रा, सचिन कनौजिया, ओमप्रकाश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बनकटी संवाद के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय के नेतृत्व मे हर घर तिरंगा ब्लॉक सभागार में बैठक हुई जिसका संचालन अखिलेश शुक्ला ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि बस्ती अंकुर वर्मा व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल , प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह आदि ने संयुक्त रुप से कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रविचंद पांडेय, मंडल महामंत्री राम वृक्ष गुप्ता, जनार्दन शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, विवेकानन्द शुक्ल, सुग्रीव पाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -