फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Waterlogging on the road makes commuting difficult.

Basti News: सड़क पर जलभराव होने से राह चलना दुश्वार

Sun, 12 Jul 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road makes commuting difficult.
हाईवे से केशवपुर जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विक्रमजोत। विकास खंड के नेशनल हाईवे-27 से सटे केशवपुर, बड़ौरा और रामनगर गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल है। बारिश के मौसम में इस सड़क पर चलना दूभर हो जाता है। इधर दो दिनों की बरसात में सड़क पर पानी और कीचड़ भर गया है। जिससे लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

इस मार्ग से रोजाना ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी, महिला एवं बुजुर्ग मिलाकर दो हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की समस्या गहरा गई है। जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ युक्त सड़क पर जलभराव होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

गांव के ही पवन प्रजापति का कहना है कि कई वर्षों से इस सड़क का मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। बारिश के समय यह सड़क चलने लायक नहीं रहती है। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नही दे रहे हैं। कठिनाइयों का सामना करके हम लोग आते-जाते हैं। ग्रामवासी हरिओम शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश पांडेय, राम सिंह आदि का कहना है कि बदहाल सड़क पर जलभराव होने पर आपातकाल में एंबुलेंस भी गांव तक नही पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed