फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water supply stuck due to lack of transformer and connection

Basti News: ट्रांसफाॅर्मर और कनेक्शन के अभाव में जलापूर्ति अटकी

Sun, 06 Jul 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 06 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Water supply stuck due to lack of transformer and connection
कुदरहा। ब्लाॅक के जिभियांव में हर घर जल योजना के तहत जल जीवन मिशन की टंकी तैयार है। तीन माह पूर्व ट्रायल भी हो चुका है लेकिन बिजली कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर न लगने से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पांच साल पहले छरदही में पानी की टंकी बनी और पाइपलाइन का काम शुरू हुआ। कुछ दिन बाद राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों का कहना है लोक निर्माण विभाग और जल निगम के बीच पाइप लाइन ठीक करने की नूरा कुश्ती चलने लगी। इसी बीच जिभियांव में ही टंकी बननी शुरू हुई और नए सिरे से जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई। तीन माह पहले ट्रायल के तौर पर हर घर तक पानी पहुंचा भी दिया गया।
विज्ञापन

लेकिन, बिजली कनेक्शन एवं ट्रांसफाॅर्मर नहीं लग पाने से जलापूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के वृजेंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि जल निगम और बिजली विभाग की लड़ाई में आम लोग पिस रहे हैं। इकबाल ने कहा कि बरसात में नलों से निकलने वाला जल दूषित होता है। ऐसे में टंकी का पानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर नहीं लगने से जलापूर्ति में देरी हो रही है। इसके लिए बिजली विभाग को कई बार पत्र भी लिखा गया है। शीघ्र ही जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed