फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Water leaving Saryu Canal for irrigation

Basti News: सिंचाई के लिए सरयू नहर छोड़ रहा पानी

Thu, 23 May 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Water leaving Saryu Canal for irrigation
बस्ती शाखा में 300 क्यूसेक एवं खलीलाबाद शाखा में 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खरीफ फसली 1432 से पूर्व सिंचाई के लिए तालाब-पोखर भरने एवं जानवरों के पीने के लिए नहर में पानी का संचालन सरयू नहर खंड-4 की ओर से किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-4 राकेश कुमार गौतम ने बताया कि बस्ती एवं खलीलाबाद शाखा के वितरण प्रणालियों में खरीफ से पूर्व की सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया कि बस्ती शाखा में 300 क्यूसेक एवं खलीलाबाद शाखा में 400 क्यूसेक पानी चलाकर नहरी क्षेत्र के तालाबों और पोखरों को भरने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि विकास खंंड रामनगर, साऊघाट, रुधौली, सदर, बनकटी आदि क्षेत्र के तालाबों को नहर के पानी से भरा जा रहा है। सरयू नहर जनपद के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। नहरी क्षेत्र के कृषक पानी पाकर उत्साहित हैं। कृषकों से अपील की कि वे आवश्यकतानुसार नहरों के पानी का उपयोग करें। कहीं भी नहर को काटकर एवं क्षतिग्रस्त कर सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed