फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   water atm not used

Basti News: छह महीने में ही बेपानी हो गए वाटर एटीएम

Sun, 13 Aug 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 13 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
water atm not used
छह महीने में ही बेपानी हो गए नगर पंचायत रुधौली में लगाए गए वाटर एटीएम
रुधौली। नगर पंचायत में फरवरी-2023 में तीन जगह वाटर एटीएम लगाए गए थे, जिस पर करीब 27 लाख रुपये खर्च किए गए। अब यह वाटर एटीएम शोपीस बन चुके हैं। तकनीकी खराबी के कारण सभी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के थाना शिव मंदिर, बखिरा तिराहा व सरघाट देवी मंदिर परिसर में वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। यह छह माह में करीब चार बार खराब हाे चुके हैं। शिव मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश गिरी व फल व्यवसायी अजय कुमार ने बताते हैं कि लगन सीजन में मंदिर परिसर में तमाम मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें पानी की जरूरत के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। वाटर एटीएम लगने के बाद शुद्ध पेयजल मिल रहा था। अब यह खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

व्यवसायी अशोक शर्मा व अरविंद गुप्ता ने बताया कि लगने के कुछ ही दिन बाद वाटर एटीएम में आग लग गई थी, जिसके बाद यह कभी ठीक ही नहीं कराया गया।

---------------------

- सभी वाटर एटीएम पिछले कार्यकाल में लगाए गए थे। इनकी खराबी का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही सभी दुरुस्त करा दिए जाएंगे।

-धीरसेन निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed