फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Warning of agitation against arbitrary toll collection

Basti News: मनमाना टोल वसूली पर आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation against arbitrary toll collection
बस्ती। जिले के टोल प्लाजा से मनमानी वसूली के खिलाफ अब ट्रक संचालकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। मंगलवार को ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक एडीएम की अध्यक्षता में हुई, लेकिन इस बैठक में भी समस्या का ठोस समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन

बैठक में टोल प्लाजा मैनेजर, एएसपी, सीओ सिटी और यातायात निरीक्षक मौजूद रहे, बावजूद इसके ट्रक संचालकों का आक्रोश कम होता नहीं दिखा। बैठक में आखिरकार जो निर्णय निकला, वह भी ट्रक संचालकों को पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर सका। एडीएम की बैठक में सिर्फ इतना तय हुआ कि मड़वानगर टोल प्लाजा पर ट्रकों से आधा टोल शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन का कहना है कि यह जख्म पर मरहम नहीं, बल्कि औपचारिकता भर है। बैठक के दौरान ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में टोल प्लाजा के नाम पर खुली लूट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन स्वामियों से नियमों के खिलाफ जबरन वसूली की जा रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने बैठक में सवाल उठाया कि आखिर एक ही जिले में दो-दो टोल वसूली कैसे जायज हो सकती है। राजकुमार सिंह ने कहा कि महज 30 किलोमीटर के अंदर दो टोल प्लाजा स्थापित कर दिए गए हैं, जो कि पूरी तरह नियमों के विपरीत है। इससे ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों पर दोहरा आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि टोल प्रशासन ने सभी वैकल्पिक रास्तों और कटों पर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे वाहनों को जबरन टोल प्लाजा से होकर गुजरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने इसे जबरन वसूली की साजिश बताते हुए कहा कि यह सीधे-सीधे नियमों और जनता के अधिकारों का उल्लंघन है।
ट्रक एसोसिएशन ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed