फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   warning given

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कोटेदारों को चेतावनी

Fri, 01 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
warning given
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व कोटेदारों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने पहली बार ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व कोटेदारों के साथ बैठक की। गांव की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी।  ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह ने कहा कि गांव में सबसे ज्यादा शिकायत कोटेदारों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आ रही है। इससे हर हाल में पारदर्शी बनाते हुए व्यवस्था में लोग सुधार करें।
विज्ञापन


उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि केंद्रों पर न तो समय से बच्चों को पुष्टाहार का वितरण हो रहा है और न ही हॉटकुक्ड भोजन दिया जा रहा है। सीडीपीओ प्रेमवदा सहित सभी कार्यकर्ताओं को सुधर जाने की चेतावनी दी। इसी तरह दोपहर बाद ब्लॉक सभागार में ही कोटेदारों की भी क्लास लगाई और राशन, चीनी व मिट्टी का तेल हर हाल में गरीबों में वितरण करने को कहा। यदि ऐसा नहीं होता है तो जहां भी शिकायत मिलेगी वहां के कोटेदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख ने दोनों विभागों को एक माह में व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी। बैठक का संचालन तेनुआ ग्रामप्रधान डॉ लक्ष्मी गुप्ता ने किया। इस मौके पर बीडीओ प्यारे लाल, कुंवर शुक्ला, हितकारी सिंह, चंद्रावती देवी, पूनम सिंह, गीता श्रीवास्तव, विशाल सिंह, विनोद शुक्ल, सरिता, शकुंतला, मीनादेवी, चंद्रावती देवी, मालती देवी, मीरा सिंह, ममता पांडेय, विन्नू सिंह, राजमणि, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश, रामलखन, राधेश्याम गुप्ता, इंद्रदेव सिंह, राजकुमार सिंह, फूलचंद्र, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed