फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   warned for tranpeerency

अफसरों ने दी निष्पक्षता की हिदायत

Tue, 21 Nov 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
warned for tranpeerency
सदर तहसील निकाय चुनाव को लेकर बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बस्ती। स्थानीय निकाय चुनाव में बुधवार को होने जा रहे मतदान से जुडे़ सभी सरकारी कर्मियों के दायित्वों और कर्तव्यों का रविवार को बोध कराया गया। चुनाव के दौरान पैदा होने वाली सभी संभावित चुनौतियों से निपटने की रणनीति साझा की गई। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों से भी सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों को अवगत कराया गया। 
विज्ञापन


डीआईजी राकेश चंद्र साहू, जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, एसपी संकल्प शर्मा ने विस्तार से सभी तरह की ड्यूटियों के बारे में बताया। एसपी ने साफ किया कि किसी तरह के दबाव में सुरक्षा बल ढील न दें, बल्कि आयोग और कानूनन जो उचित हो, वह कदम उठाएं।
विज्ञापन


किसी तरह के असमंजस में बिना हिचक वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लें। बूथ पर पोलिंग एजेंट की हरकत से सबसे ज्यादा बवाल होते देखे गए हैं। ऐसे में पहले से ही उन्हें उनका दायरा और अधिकार बता दें। ताकि आगे किसी असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका परिषद के अलावा चार नगर पंचायत के चेयरमैन और वार्ड मेंबर पद के लिए कुल 65 मतदान केंद्र के 186 बूथों पर मतदान कराया जाना है। जिनमें नगर क्षेत्र में पालिका अध्यक्ष पद के अलावा 25 वार्ड मेंबर और चारों नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ ही 49 वार्ड मेंबर चुने जाएंगे। इसी दौरान सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed