{"_id":"641c9c61cbc6347fbc0c3754","slug":"wanted-woman-accused-in-chain-snatching-arrested-basti-news-c-7-1-96452-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चेन स्नेचिंग में आरोपी वांछित महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चेन स्नेचिंग में आरोपी वांछित महिला गिरफ्तार
Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले की वाल्टरगंज पुलिस ने लूट में फरार चल रही महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोने की चेन लूटने के मामले में वांछित आरोपी संगीता बनियाडीह थाना लौटन जिला सिद्धार्थनगर की रहने वाली है। वर्तमान में वह चिलौना थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर में रह रही थी। मुखबिर से सूचना पर आरोपी संगीता को मनौरी से ऑटो पकड़कर लक्ष्मणपुर की तरफ जाते समय भिटिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बरढरवा मेले में करीब एक माह पूर्व महिला श्रद्धालुओं से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई थी। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान वारदात में शामिल तीन महिला आरोपितों के नाम सामने आए थे। इनमें से दो को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि संगीता तभी से फरार चल रही थी। उसके कब्जे से छह सौ रुपये बरामद किया गया है। आरोपी संगीता के खिलाफ वाल्टरगंज के अलावा सोनहा थाने में चोरी व माल बरामदगी का केस दर्ज है।
-- -- --