{"_id":"649dde34530b831c980e8280","slug":"wanted-for-cow-slaughter-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-578-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोहत्या का वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोहत्या का वांछित गिरफ्तार
Fri, 30 Jun 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बनकटी, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के रौतापार गांव के अली हुसैन पर गोवध का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने गोहत्या निवारण अधिनियम का केस दर्ज किया था। चार माह बाद पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को बस्ती महुली मार्ग के पगार खास गांव के निकट से गिरफ्तार कर लिया है।
लालगंज थानाक्षेत्र के रौतापार गांव में चार माह पहले होली के एक दिन पहले गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामदगी के मामले में पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पूछताछ में दो और नाम भी प्रकाश में आए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को छोड़ सभी को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले के वांछित अली हुसैन उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है।