फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Waiting for six years, Van Vihar is not expanding

Basti News: छह साल से इंतजार, वन विहार का नहीं हो रहा विस्तार

Sun, 10 Mar 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Waiting for six years, Van Vihar is not expanding
अधिकारी कई बार अवशेष धनराशि कर चुके हैं मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शहर के संत रविदास वन विहार के विस्तारीकरण के लिए बजट न मिल पाने के कारण छह साल से परियोजना ठप पड़ी है। अधिकारियों ने कई बार अवशेष धनराशि की मांग की, लेकिन अब तक न मिल पाने के कारण वन विहार के निखार व विस्तार पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।


करीब छह साल पहले 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास वन विहार के विस्तारीकरण के लिए 24.25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसकी पहली किस्त के रूप में 5.64 लाख रुपये तत्काल उपलब्ध भी हो गए। उस धन से कबीर कुटीर, कैंटीन, झूले व अन्य प्रारंभिक कार्य शुरू कराए गए। उसके बाद शेष धनराशि 18.61 लाख रुपये की दूसरी व अंतिम किस्त अब तक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने अवशेष धन के लिए कई बार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक योजना एवं कृषि वानिकी से पत्राचार किया, लेकिन फूटी कौड़ी नहीं मिली। इससे न तो हिरणवाड़ा, बोटिंग क्लब, मछली घर और वाच टॉवर आदि का निर्माण हो पा रहा है और न ही सुंदरीकरण का कोई कार्य आगे बढ़ पा रहा है। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने पिछले विधानसभा सत्र में यह मुद्दा भी उठाया था। बावजूद इसके यहां पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि संत रविदास वन विहार के विस्तारीकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। अवशेष धन की मांग की गई है। जैसे ही धन उपलब्ध हो जाएगा, कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed