फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wait four more months, then sports hostel

Basti News: चार माह और रुकिए, फिर खेल छात्रावास में रहकर प्रशिक्षण लेंगे खिलाड़ी

Thu, 02 May 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Wait four more months, then sports hostel
स्टेडियम में बन रहा छात्रावास।
- समय से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का दावा कर रहे अधिकारी
विज्ञापन

- स्टेडियम में बनाया जा रहा मंडल का पहले खेल छात्रावास
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खेल छात्रावास का निर्माण जोरों पर है। शासन ने निर्माण कार्य पूरा करने की डेडलाइन मार्च 2025 निर्धारित की है। मगर, कार्यदायी संस्था की गति देखकर कहा जा सकता है कि यह अगस्त तक पूरा हो जाएगा। अधिकारी भी इसे समय से पहले पूरा होने का दावा कर रहे हैं।
बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में निर्माणाधीन खेल छात्रावास का जायजा लिया गया। भवन का काम पूरा मिला। अंदर इलेक्ट्रिशियन दीवारों में वायरिंग पाइप व तार डालते मिले। इसके बाद दीवारों के प्लास्टर का कार्य और रंग-रोगन किया जाएगा। माना जा रहा है कि यदि कार्य इसी गति से होता रहा तो आगामी सत्र से खिलाड़ियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्टेडियम परिसर में 50 सीट के छात्रावास का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड ने सितंबर 2023 से इसे मूर्तरूप देने का काम शुरू किया था। यह बस्ती मंडल का पहला खेल छात्रावास होगा। इसके निर्माण पर करीब 4.81 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और तेज गति से कराया जा रहा है। इसे समय से पहले पूरा कर खेल विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed