फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wada Khilafi Day will be clebarate from BHAKU

31 जनवरी को वादा खिलाफी दिवस मनायेगी भाकियू

Fri, 21 Jan 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Wada Khilafi Day will be clebarate from BHAKU
31 जनवरी को ‘वादा खिलाफी दिवस’ मनाएगा भाकियू
विज्ञापन

बस्ती। भाकियू राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 31 जनवरी को ‘वादा खिलाफी दिवस’ के रूप में मनाएगा। इसकी रूपरेखा शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की शिवा कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक में तय की गई।

भाकियू के प्रदेश सचिव दीवान चंद पटेल ने कहा कि किसानों ने तीन कृषि कानून वापस किए जाने के बाद सरकार पर भरोसा कर आंदोलन समाप्त कर दिया। केन्द्र और राज्य सरकार आंदोलन समाप्त होने के बाद एमएसपी पर कमेटी घटित किए जाने, आंदोलन में शहीद हुए 730 लोगों के परिजनों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने, आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने का आश्वासन दिया था। एक माह से अधिक की अवधि पूरा हो जाने के बावजूद सरकार ने वायदा पूरा करने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। वहीं, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप चौधरी ने कहा कि आगामी 31 जनवरी को मंडल के साथ ही समूचे प्रदेश में किसान, मजदूर वादा खिलाफी के सवाल को लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। जिलाध्यक्ष जयराम चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर राम नवल किसान, शोभाराम ठाकुर, डॉ. आरपी चौधरी, रामचन्द्र सिंह, हृदयराम वर्मा, त्रिवेनी, घनश्याम, गौरीशंकर, राजेन्द्र प्रसाद, राम मनोहर, नाटे चौधरी, दीप नरायन, श्याम नरायन सिंह, कन्हैया किसान, कृष्णचन्द्र, विनोद चौधरी, रामकलप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed