फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Voters awarness programme cimmand from Adrsh Vyapar mandal

आदर्श व्यापार मंडल ने संभाली मतदान जागरूकता की कमान

Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Voters awarness programme cimmand from Adrsh Vyapar mandal
आदर्श व्यापार मंडल ने संभाली मतदान जागरूकता की कमान
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव में जिला मतदान में प्रथम स्थान पा सके, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जागरूकता की कमान संभाली है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संगठनसदर विधानसभा क्षेत्र के नगर में सभी प्रमुख चौराहों पर सभा के माध्यम से मतदाता जन जागरण अभियान चलाएगा। इसका आगाज 18 फरवरी को शाम छह से सात बजे तक होगा। यह क्रम लगातार 28 फरवरी तक जारी रहेगा।

यह जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने दी है। बताया कि 18 फरवरी से 28 फरवरी तक नुक्कड़ सभाओं का कार्यक्रम चलेगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मिल गई है। 18 फरवरी को पांडेय बाजार, 19 फरवरी को करुआ बाबा चौक, 20 फरवरी को दक्षिण दरवाजा, 21 फरवरी को अस्पताल चौक, 22 फरवरी को रोडवेज, 23 फरवरी को रंजीत चौराहा, 24 फरवरी को रोता चौराहा, 25 फरवरी को कटरा, 26 फरवरी को गांधीनगर, 27 फरवरी को कंपनी बाग और 28 फरवरी को स्टेशन चौक पर जागरूकता अभियान की कड़ी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी संगठन के नगर उपाध्यक्ष इसहाक अहमद, धर्मेंद्र आजाद, मो. आबिद, मो. सैफ तथा नसीम खान को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed