{"_id":"664d0755d771fb278c011cb6","slug":"vomiting-and-diarrhea-patients-increased-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117532-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलते मौसम का असर: उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलते मौसम का असर: उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीज बढ़े
Wed, 22 May 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 22 May 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने खानपान से लेकर तेज धूप और गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में बदलाव के साथ ही लोग बीमारियों की गिरफ्त में आने लगे हैं। उल्टी-दस्त, डायरिया के बीमार अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं। गर्मी में तेजी आने के साथ ही अस्पताल का आउटडोर 1000 को पार कर गया है। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में खानपान से लेकर तेज धूप और गर्मी में एहतियात बरतने की सलाह दी है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गर्मी की दस्तक से पहले आउटडोर में करीब 800 मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे थे। तापमान में बढ़ोतरी, दूषित पानी की शिकायतों, गर्मी से खराब भोजन, अन्य खाद्य सामग्री का उपयोग, धूप में बिना बचाव के निकलना, पानी नहीं पीना, मच्छरों के प्रकोप के चलते मरीजों की संख्या में एकदम से बढ़ोतरी हुई है। जिला अस्पताल में ही हर दिन करीब 1000 से अधिक मरीज परामर्श के लिए पहुंचने लगे हैं। डाॅक्टराें के अनुसार आउटडोर में आ रहे 50 से 60 फीसदी मरीज उल्टी-दस्त, बुखार, खांसी-जुकाम के ही आ रहे हैं। बदलते मौसम को देखते हुए डॉक्टरों ने आमजन को एहतियात बरतने की अपील की है।
...
भर्ती मरीजों की संख्या में इजाफा
गर्मी से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। उपचार व बेड आदि व्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन जुटा हुआ है। फिजिशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने बताया कि लापरवाही न बरतें। बच्चे एवं बुजुर्ग दोपहर में बाहर नहीं निकले। वाहन पर बिना मुंह ढके आवाजाही न करें। बार-बार पानी पिएं, पानी की कमी न होनें दें। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि गर्मी में शरीर में विशेष तौर पर पानी की अधिक जरूरत होती है। इस दौरान हमें खास तौर पर साफ पानी पीना चाहिए।