{"_id":"63ff4156665571ddfd0ae854","slug":"vollybal-tournament-basti-news-c-7-1-71277-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वॉलीबाॅल की ट्राॅफी पर संतकबीरनगर की टीम का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वॉलीबाॅल की ट्राॅफी पर संतकबीरनगर की टीम का कब्जा
विज्ञापन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में संतकबीरनगर की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। क्षेत्र के तेनुआ बाबागंज में चल रही स्टार क्लब वॉलीबॉल प्रतियोगिता बुधवार को समाप्त हो गई। फाइनल मुकाबले में संतकबीरनगर के महुआ बनाम गोंडा के मंडप टीम के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए संतकबीरनगर की महुआ टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि मंडप टीम उप विजेता बनी। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दोनों टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सपा नेता पूर्व जिला महामंत्री निजामुद्दीन ने ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मैच में महुआ टीम के खिलाड़ी तौफीक और शिवम के शानदार प्रदर्शन से टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। सपा नेता ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने और जानने का अवसर मिलता है।
मैच में उद्घोषक की भूमिका आजमगढ़ के जैद और निर्णायक की भूमिका शमीम अहमद और समसुद्दीन ने निभाई। आयोजक मो. कैफ अंसारी ने बताया कि मैच में जिले के अलावा कई अन्य जिले की टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अब्दुल सिद्दीक, खालिक राजा गुड्डू, अमन, अब्दुल बारी, समीर, समीउल्लाह, फैजुद्दीन, मैनुद्दीन, सचिन, चांद अली, कासिम, सादिक अली, इनामुल, अमजद आदि मौजूद रहे।