{"_id":"6aa0520a69f5f08df40af6d0","slug":"volleyball-thrill-in-bhatpurwa-22-teams-showed-their-strength-basti-news-c-207-1-bst1005-166325-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भटपुरवा में वाॅलीबाल का रोमांच, 22 टीमों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भटपुरवा में वाॅलीबाल का रोमांच, 22 टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
दुबौलिया, विजेता टीम को शील्ड देते मुख्य अतिथि, स्रोत विद्यालय
दुबौलिया। रामदास उदयप्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा, चिलमा में मंगलवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने मैदान पर खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संजय सिंह और विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक रामशिरोमणि चौधरी ने किया। डीआईओएस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा ने खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुनील कुमार, दीपक सिंह, पवन मिश्रा, उत्तम सिंह, नीरज कुमार, अरुण कुमार, अखिलेश कुमार वर्मा और चंद्रशेखर चौधरी वर्मा शामिल रहे। आयोजन में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक आदित्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। संचालन अजय कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव, थाना अध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्यारेलाल, प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी, सुरेश चंद्र वर्मा, कृष्ण देव द्विवेदी, धर्मपाल सिंह, ब्रजभूषण चौधरी और जय प्रकाश चौधरी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
बेलाड़ी ने जीता उद्घाटन मुकाबला
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा और कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी के बीच खेला गया। बेलाड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंडेरवा को लगातार दो सेटों में 15-7, 15-7 से हराकर मुकाबला जीत लिया। शुरुआत से ही बेलाड़ी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और बेहतरीन तालमेल के साथ दोनों सेटों में बढ़त बनाए रखी।
-- -- -- --
इन टीमों ने हासिल किए स्थान
सीनियर बालिका वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया ने प्रथम और राजकीय हाईस्कूल पिपराहिया गौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज भादी की टीम प्रथम और बेसिक वर्ग की टीम द्वितीय रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में आयोजक विद्यालय भटपुरवा की टीम प्रथम और जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार की टीम द्वितीय रही। जूनियर बालिका वर्ग में भी आयोजक विद्यालय भटपुरवा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया की टीम दूसरे स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग में श्री महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर प्रथम और जनता इंटर कॉलेज भादी द्वितीय रहा। जूनियर बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम इंटर कॉलेज कलवारी की टीम प्रथम तथा कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
-- -- -- -- -
मंडलीय टीम के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से मंडल स्तरीय टीम के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। चयन की जिम्मेदारी प्रभाकर ओझा, संतोष कुमार पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, मनोज कुमार राय, वेद प्रकाश द्विवेदी और विनोद मिश्रा को सौंपी गई है। चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन, तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल के आधार पर मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे।