फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Volleyball: Bahraich team crowned champion

वाॅलीबाल : बहराइच की टीम बनी चैम्पियन

Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Volleyball: Bahraich team crowned champion
महाविद्यालय में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी
बभनान। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में किसान पीजी कॉलेज बहराइच की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा की टीम को हराकर विजेता बनी। एलबीएस पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बभनान में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीके शुक्ल ने किया। प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। नंदिनी नगर पीजी कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज बहराइच, एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर, आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान और एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा और एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के बीच हुआ। इसमें एलबीएस गोंडा की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में किसान पीजी कॉलेज बहराइच ने नंदिनी नगर पीजी कॉलेज को हराया। तीसरे मुकाबले में किसान पीजी कॉलेज बहराइच ने मेजबान आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में किसान पीजी कॉलेज बहराइच और एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बहराइच की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के बीपीएड विभाग के डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed