फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NHM employees staged a protest in Lucknow.

Basti News: बस्ती सदर व हर्रैया में 11 सड़कों का होगा नवनिर्माण...खर्च होंगे 11.80 करोड़

Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
NHM employees staged a protest in Lucknow.
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की बेहतरी के लिए 11 मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन्हें पक्की सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है। शासन स्तर पर करीब 11.80 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होने पर निर्माण शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कई मार्ग लंबे समय से कच्चे व जर्जर हालत में हैं। बारिश के दौरान इन रास्तों पर आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को मुख्य मार्गों और बाजारों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण होने के बाद इन क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव और हर्रैया विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों के प्रस्ताव तैयार करके पहले पीडब्ल्यूडी को दिए थे जहां से विभाग ने शासन में प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

शासन से अब इन सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी मिलने की देरी है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रतिकार सिंह का कहना है कि निर्माण के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार सड़कों को तैयार किया जाएगा। इसमें सदर क्षेत्र की आठ और जबकि तीन सड़क हर्रैया में प्रस्तावित है। इससे काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण
कैप्टन नगर से चौधरीपुरवा यादवपुरवा मार्ग
मूड़घाट गनेशपुर मार्ग से भाउपुर मार्ग
रजौली द्वितीय मार्ग से कुसुम भौटी संपर्क मार्ग
पीलीभीत बहराइच बस्ती मार्ग से बनगवां मार्ग
एनएच 28 से बरईपुरवा मार्ग
रैपुरा अंबेडकर पार्क से घोड़ारेहार प्रथम मार्ग
गोटवा बंजरिया फार्म से अहिरनपुरवा संपर्क मार्ग
ग्राम सभा खिरिहवा से बांयपोखर पिच मार्ग
विशेषरगंज रानीपुर लाद मार्ग बसवरिया दिनेशधरदूबे के घर तक मार्ग
बसेवाराय मुन्ना सिंह के घर से शेरवाडीह तिवारी के पुरवा तक मार्ग
महराजगंज दुबौलिया किमी. 9 से एचपी गैस एजेंसी होते हुए खुशहालगंज तक संपर्क मार्ग
बोले ग्रामीण
सड़क जर्जर व बदहाल होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रस्तावित निर्माण से उम्मीद जगी है। सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा। इससे राहत होगी। -पवन कुमार यादव, गोटवा
बारिश के समय गड्ढे में तब्दील सड़कों पर सफर जोखिम भरा हो जाता है। अब निर्माण होने से राहत मिलेगी। इधर सड़क पर उखड़ी गिट्टियों से परेशानी बढ़ी है। -अफसर अली, नगर क्षेत्र

कोट::: ग्रामीण सड़कों की दशा सुधारने को लगातार प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। जिन सड़कों की मंजूरी मिल जा रही है, निर्माण शुरू कराया जा रहा है। -प्रतिकार सिंह, एसई, पीडब्ल्यूडी बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed