फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Viwahita Died in suspence condition

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Viwahita Died in suspence condition
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती )। छावनी थाना क्षेत्र के चपिलांव गांव में बुधवार रात 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विवाहिता के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

थाना क्षेत्र के चपिलांव निवासी मोनू यादव की शादी रामरती उर्फ प्रियंका यादव से करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनके एक तीन वर्षीय बेटा श्रेयांश भी है। ग्रामीणों की मानें तो बुधवार रात मोनू यादव का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता दुख राम यादव पुत्र टेड़ी निवासी मूड़ाडीहा थाना महाराजगंज जिला अयोध्या ने छावनी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया है कि उनकी बेटी प्रियंका को उसके पति व ससुर और सास जगपता आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रात में तीनों ने मिलकर गला कस कर उसकी हत्या कर दी। जबकि पूछने पर किसी विषैले सांप के काटने का बहाना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मृतका के नाक, गले आदि में गहरी चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची फारेंसिक टीम ने मृतका के शव व कमरे से आवश्यक साक्ष्य सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed