फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Visibility was zero in the morning, light sunshine came in the afternoon, no relief

Basti News: सुबह शून्य रही दृश्यता, दोपहर बाद निकली हल्की धूप, नहीं मिली राहत

Tue, 02 Jan 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Visibility was zero in the morning, light sunshine came in the afternoon, no relief
बस्ती। ठंड का कहर जारी है। तीन दिन बाद जिले में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। इससे सुबह नौ बजे तक दृश्यता शून्य रही। दोपहर बाद हुई हल्की धूप से भी राहत नहीं रही। कोहरे के चलते महानगरों से आने वाली वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन 18.59 घंटे देर से पहुंची। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन दिल्ली से ही देर से चलाई गई। रास्ते में घना कोहरा होने के चलते कई स्टेशनों पर घंटों खड़ी रही।
विज्ञापन


मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे के बाद हल्की धूप भी हुई लेकिन यह ठंड से राहत नहीं दिला पाई। गलन पहले जैसी ही बरकरार है। अभी राहत के भी आसार नहीं हैं। मंगलवार को दिनभर पछुआ हवा चलती रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि ठंड बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य बना रहेगा। इसके 20 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। बताया कि पूर्वी हवा चलने के कारण बुधवार को गलन अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed