{"_id":"6564e19cac9ba8f6390181f7","slug":"vishal-and-soft-won-gold-while-rishabh-won-silver-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7574-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विशाल और मृदुल सोना तो रिषभ ने जीती चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विशाल और मृदुल सोना तो रिषभ ने जीती चांदी
Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बस्ती के विशाल और मृदुल ने स्वर्ण और रिषभ ने रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में 25 से 26 नवंबद को किया गया था। प्रतियोगिता में एलडी मार्शल आर्ट्स अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता में खिलाडियों के साथ गये प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय रेफरी करुणेश मणि पाठक ने बताया कि मनोरमानगर निवासी विशाल सोनकर ने 56-60 किग्रा भारवर्ग और हरिरहिया नगर के मृदुल द्विवेदी ने 60-65 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महूघाट के रिषभ वर्मा ने 75-80 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त कर जनपद का मान बढाया।
इन सभी खिलाडियों का चयन दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होने वाली आगामी राष्ट्रीय किक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ। प्रतियोगिता में बस्ती के साथ वाराणसी, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, मेरठ, आगरा, शाहजहांपुर, बलिया, मऊ, बुलंदशहर, रामपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया।